Last modified on 11 जून 2019, at 18:51

हमारा घर / सुधा चौरसिया

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:51, 11 जून 2019 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुधा चौरसिया |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बंदरों का अखाड़ा बनता
हमारा खपरैल का छप्पर
अगल-बगल के छत पर
ऊँची कूद लगाता
सामंती षड्यंत्र सा

रोयें-रोयें काँप जाते हैं
जब बरसाती घन
यौवन पाते
गरज-गरज कर
धमका-धमका कर
टूट बरसते, हमारे
छितराये छप्परों पर

इधर बाल्टी
उधर कठौता रख
चीजों को विस्थापित करते
रात-दिन सब एक से हो जाते
टप-टप, छप-छप
क्षत-विक्षत घर
सोना, खाना सभी असम्भव

गायन, नृतन, वादन
सभी हमारे घर के अंदर...