Last modified on 20 सितम्बर 2012, at 19:13

हमारे हरि हारिल की लकरी / सूरदास

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:13, 20 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूरदास }} Category:पद <poem> हमारे हरि हारि...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हमारे हरि हारिल की लकरी.
मन क्रम वचन नंद-नंदन उर, यह दृढ करि पकरी.
जागत सोवत स्वप्न दिवस-निसि,कान्ह-कान्ह जकरी.
सुनत जोग लागत है ऐसो, ज्यौं करूई ककरी.
सु तौ ब्याधि हमकौं लै आए,देखी सुनी न करी.
यह तौ 'सूर' तिनहिं लै सौंपौ,जिनके मन चकरी.