Last modified on 2 दिसम्बर 2017, at 18:18

हम रहे हैं ज़िन्दगी भर नापते प्यासा सफ़र / राजेन्द्र गौतम

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:18, 2 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

{{KKRachna |रचनाकार=राजेन्द्र गौतम |अनुवादक= |संग्रह=

हम रहे हैं ज़िन्दगी भर नापते प्यासा सफ़र
और कब तक पी सकेंगे मौन का नीला ज़हर।

आज तक बाँचा किए हम भाग्यलिपि तुम से मिली
अब हमारी साँस खुद ही चाहती होना मुखर।

यो किनारों पर खड़े हम रह सकेंगे अब नहीं
खोल दी पालें सभी उत्ताल लहरों का न डर।

ये लरजती सण्टियाँ कब तक बनेंगी वर्जना
देह का हर रोम अब तो है उतारू द्रोह पर।