Last modified on 29 सितम्बर 2018, at 10:46

हर किसी को ख़ुशी चाहिये / अजय अज्ञात

Abhishek Amber (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:46, 29 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अजय अज्ञात |अनुवादक= |संग्रह=इज़...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हर किसी को ख़ुशी चाहिए
पुरसुकूं ज़िंदगी चाहिए

चाहतों की कहाँ इंतिहा
जाम को तिश्नगी चाहिए

पार कर लूंगा सब मुश्किलें
बस दुआ आप की चाहिए

आर्जू और कुछ भी नहीं
इक तिरी बंदगी चाहिए

जीत को हौसले के सिवा
क़़ल्ब में आग भी चाहिए