Last modified on 10 जुलाई 2013, at 19:46

हवाएँ चैत की / अज्ञेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:46, 10 जुलाई 2013 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बह चुकी बहकी हवाएँ चैत की
कट गईं पूलें हमारे खेत की
कोठरी में लौ बढ़ा कर दीप की
गिन रहा होगा महाजन सेंत की।

गुरदासपुर, अमृतसर (बस में), 23 अप्रैल, 1951