Last modified on 11 अगस्त 2015, at 16:49

हुई लड़ाई / विद्याभूषण 'विभू'

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:49, 11 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विद्याभूषण 'विभू' |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

चुन्नू-मुन्नू थे दो भाई,
रसगुल्ले पर हुई लड़ाई!
चुन्नू बोला-मैं खाऊँगा,
मुन्नू बोला मैं खाऊँगा!
झगड़ा सुनकर अम्माँ आई
दोनों को दो चपत लगाई!

-साभार: लो खिलौने’, सं. जयप्रकाश भारती