Last modified on 19 अप्रैल 2014, at 12:09

है अति सुखकर मिलन मधुर / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:09, 19 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

है अति सुखकर मिलन मधुर, जिसमें होता प्रिय का संयोग।
मृदुल मधुर मुसकान मनोहर, अनुपम, दिव्य सुधारस भोग॥
पर वह होता एक देश में, एक काल में, एक प्रकार।
अन्तर्दृष्टि न रहती, होती वृात्ति सर्वथा बाह्यस्नकार॥
किंतु परम उत्कृष्ट नित्य सुख देता प्रिय का विषम वियोग।
दिग्दिगन्त में मिलता उनका निशि-दिन मधु दर्शन-संयोग॥
देश-काल का कभी न रहता कुछ भी वहाँ तनिक व्यवधान।
प्रति पदार्थ में मिलते प्रियतम, हरदम करते सुख का दान॥
नित्य स्पर्श से पुलकित रहता रोम-रोम खिलते सब अंग।
प्रिय-वियोग इससे अति काम, खिलते जहाँ नित नये रंग॥