Last modified on 3 जुलाई 2016, at 23:56

होना मत हैरान परिंदे / शम्भुनाथ तिवारी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:56, 3 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शम्भुनाथ तिवारी |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

होना मत हैरान परिंदे
दुनिया को पहचान परिंदे

पिंजड़े से बाहर मत आना
बात पते की मान परिंदे

कैसा ज़हर हवाओं में है
तू इससे अनजान परिंदे

बाहर आकर पछताएगा
मान भले मत मान परिंदे

तरसेगा दाने-दाने को
बेशक दुनिया छान परिंदे

खुली हवा में उड़ना शायद
रहा नहीं असान परिंदे

जाने कौन कहाँ कर जाए
तुमको लहूलुहान परिंदे

बहुत हो गए हैं दुनिया में
पत्थर के इनसान परिंदे

तू महफ़ूज़ सिर्फ़ पिंजड़े में
बाहर खतरे-जान परिंदे