Last modified on 13 सितम्बर 2018, at 19:17

15 अगस्त 1947 / निशांत

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:17, 13 सितम्बर 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निशांत |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हाथ धोते-धोते याद आया
सुबह बिना हाथ धोये खा लिया था रोटी सब्जी

सब्जी खाते वक्त
याद आई थी माँ सुबह-सुबह

सुबह से याद आया
दादा जी बतलाते थे
रात को सोया था हिंदुस्तान में
सुबह पाकिस्तान में खुली थी नींद।