Last modified on 23 अक्टूबर 2013, at 21:04

इसे न पूजो / कुमार रवींद्र

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:04, 23 अक्टूबर 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार रवींद्र |अनुवादक= |संग्रह=र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

यह सूरज है गँवई-गाँव का
इसे न पूजो
 
रहा उम्र-भर पगडंडी पर
यह सच्चा है
इसने देखा
नेह्भरा आँगन कच्चा है
 
इसे पता है धूप-छाँव का
इसे न पूजो
 
यह तो है आदी चलने का
पाँव-पियादे
कभी नहीं झूठे होते हैं
इसके वादे
 
यह वासी है देवठाँव का
इसे न पूजो
 
सडक-दर-सडक
महानगर में यह भटका है
ठूंठ नीम से
देखो, यह उलटा लटका है
 
नहीं सूर्य यह बड़े साँव का
इसे न पूजो