Last modified on 21 अगस्त 2015, at 15:53

बढ़ई / जहूर बख्श

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:53, 21 अगस्त 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=जहूर बख्श |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBaalKa...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बढ़ई हमारे यह कहलाते,
जंगल से लकड़ी मँगवाते!

फिर उस पर हथियार चलाते,
चतुराई अपनी दिखलाते!

लकड़ी आरे से चिरवाते,
फिर आरी से हैं कटवाते!

उसे बसूले से छिलवाते,
रंदा रगड़-रगड़ चिकनाते!

कुर्सी-टेबल यही बनाते,
बाबू जिनसे काम चलाते!

खाट, पलँग यह हमको देते
बदले में कुछ पैसे लेते!