Last modified on 6 अप्रैल 2011, at 01:45

मृत्यु-1 / ओसिप मंदेलश्ताम

Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:45, 6 अप्रैल 2011 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: ओसिप मंदेलश्ताम  » संग्रह: सूखे होंठों की प्यास
»  मृत्यु-1

जा रही है बेमन से, अनुपम मीठी है चाल
सदाबहार तरुणी है वो, उम्र है सोलह साल
उसकी भूख सहेली है, गृहयुद्ध मित्र-किशोर
जा रही है तेज़ी से वह, दोनों को पीछे छोड़

उसे लुभाए इस देश में सीमित-सी आज़ादी
ज़बर्दस्ती पैदा की गई कमी और बरबादी
वसन्तकाल में चेरी फूले, फूले मौत आज़ाद
चाहे रुकना इसी देश में सदा को यमराज

रचनाकाल : 4 मई 1937