Last modified on 31 मार्च 2011, at 11:42

ले लो रे / प्रेमशंकर रघुवंशी

अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:42, 31 मार्च 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रेमशंकर रघुवंशी }} {{KKCatKavita‎}} <poem> प्यार ले लो, प्या…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

प्यार ले लो, प्यार ले लो, प्यार ले लो रे !
मनभावन मन का सिंगार ले लो रे !!

नदियों-सी झरनों-सी धार ले लो र !
ऋतुओं की वीणा से तार ले लो रे !!

जीवन का साँचा उपहार ले लो रे !
भावों का ऊँचा बाज़ार ले लो रे !!

ख़ुशबू-सा फैला संसार ले लो रे !
फूलों से खिलते उद‍गार ले लो रे !!

सार ले लो, सार ले लो, सार लेलो रे !
कबिरा की वाणी का संसार ले लो रे !!