Last modified on 2 मई 2017, at 17:51

समूचे आँगन में / अनुभूति गुप्ता

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:51, 2 मई 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अनुभूति गुप्ता |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

समूचे आँगन में
बड़े चाव से
गुलाब तो लगाये
छलावों
भुलावों
अलगावों में,
बनते रिश्ते भी
बिगड़-से गये
अब तो
पनपते हैं
पीढ़ी-दर-पीढ़ी
बस
काँटे ही काँटे
मन की बस्तियों में
गहरी झनझनाहट से भरे
चीखते
चिल्लाते
साँय-साँय करते हुए
सन्नाटे...