Last modified on 14 मई 2018, at 10:19

हुआ करे है / नईम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:19, 14 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नईम |अनुवादक= |संग्रह=पहला दिन मेर...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हुआ करे है,
एक और मन
ऊधौ मन के आसपास ही।
हुआ करे है
एक और मन।

अगर किया कुछ ऐसा,
वैसा हो सकता था,
करने से पहले, करते भी
मैं थकता था।

पड़े न हों जो इस उलझन में
होंगे वो फिर (बाल्मीकि या) वेद व्यास ही।

कोई नहीं बताता भंते!
कहाँ गए धु्रव?
आज विभाजित मन के द्वारे
छपे नहीं शुभ।

संधि न मन की रही शक्ति अब।
संकट में है अब समास भी।

ग्वाल, गोपियों औ राधा-से-
हो न सके, हम,
सोलह आने नर-मादा-से
हो न सके हम।

ओस चाटने से ऊधौ!
बुझती है क्या कभी प्यास भी?