भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे मज़दूर, अब नहीं दिखते / सलिल तोपासी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 09:47, 12 दिसम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सलिल तोपासी }} {{KKCatMauritiusRachna}} <poem> बासी रो...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बासी रोटी और पुदीने की चटनी को
हज़म करने के लिए
एक प्याली फीकी चाय
इसी से गुज़रता
मज़दूरों का दिनचर्या
तपते सूरज की गर्मी से
या वर्षा की मोटी – मोटी बूँदें
सहन करते
जोते-बोए, हरा-भरा किया इस धरती को
वे मज़दूर, अब नहीं दीखते!!!
जंगल सा बन-बैठा है ज़मीन का टुकड़ा
आखिर किस की शाप लग गई है???
और कुछ नहीं वे मज़दूर, अब नहीं दीखते!!!
मज़दूरों की बेटियों की शादी में
अब हमें बुलाया नहीं जाता
हँस्वा, सान्दोकान की जगह जो
ले ली है मशीनों ने!!!