भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रस्म-ए-उल्फ़त सिखा गया कोई / दाग़ देहलवी

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:40, 30 अक्टूबर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दाग़ देहलवी }} रस्म-ए-उल्फ़त सिखा गया कोई<br> दिल की दुनि...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


रस्म-ए-उल्फ़त सिखा गया कोई
दिल की दुनिया पे छा गया कोई

ता कयामत किसी तरह न बुझे
आग ऐसी लगा गया कोई

दिल की दुनिया उजाड़ सी क्यूं है
क्या यहां से चला गया कोई

वक्त-ए-रुखसत गले लगा कर 'दाग़'
हंसते हंसते रुला गया कोई