भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

स्याम! अब मत तरसा‌ओ जी / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:35, 17 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

स्याम! अब मत तरसा‌ओ जी।
मन-मोहन ’नंद-लाल’ दया कर दरस दिखा‌ओजी॥
व्याकुल आज आपकी राधा माधव आ‌ओजी।
तब दरसन लगि तृषित दृगन कौ सुधा पि‌आ‌ओजी॥
तुम बिन प्रान रहैं अब नाहीं धाय बचा‌ओजी।
प्रानाधार ! प्रान चह निकसन, बेगि सिधा‌ओजी॥
राधा कहत, ग‌ए राधा के, पुनि पछिता‌ओजी।
राधा बिना स्याम नहिं ’राधा-कृष्ण’ कुहा‌ओजी॥