भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
महामहोत्सव श्री गोकुल गाम / चतुर्भुजदास
Kavita Kosh से
Gayatri Gupta (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:04, 16 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चतुर्भुजदास |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पन्ना बनाया)
महामहोत्सव श्री गोकुल गाम ।
प्रेम मुदित युवती जस गावत श्याम सुन्दर को ले ले नाम ॥
जहाँ तहाँ लीला अवगाहत खरिक खोर दधि मंथन ठाम ।
करत कुलाहल निस और वासर आनंद में बीतत सब याम ॥
नंद गोप सुत सब सुख दायक मोहन मूरति पूरन काम ।
‘चतुर्भुज’ प्रभु गिरधर आनंद मेरे सखि स्वरूप सोभा अभिराम ॥

