भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
सोई सुहागनि साँच सिगार / दादू दयाल
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:57, 21 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=दादू दयाल |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatBhajan...' के साथ नया पन्ना बनाया)
सोई सुहागनि साँच सिगार।
तन-मन लाइ भजै भरतार॥टेक॥
भाव-भगत प्रेम-लौ लावै।
नारी सोई सुख पावै॥१॥
सहज सँतोष सील जब आया।
तब नारी नाह अमोलिक पाया॥२॥
तन मन जोबन सौपि सब दीन्हा।
तब कंत रिझाइ आप बस कीन्हा॥३॥
दादू बहुरि बियोग न होई।
पिवसूँ प्रीति सुहागनि सोई॥४॥

