भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

इतिहास / अमरजीत कौंके

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 18:37, 26 जून 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमरजीत कौंके |अनुवादक= |संग्रह=बन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इतिहास सदा
ताकतवर हाथ लिखते
इसीलिये इतिहास में
कमज़ोर सदा
पृष्ठभूमि में चले जाते

गुनाहगार
बड़े परोपकारी बन कर उभरते
मैदान छोड़ कर भागने वाले
बड़े योद्धाओं में तबदील होते
जो वास्तव में इतिहास का सृजन करते
वे काल कोठरियों में ज़लील होते

इतिहास बनाने वालों के तो
हाथ काट दिये जाते
उनकी अँतड़ियां
उनकी पीठ से जा लगतीं
उनको इतिहास में नायक से
खलनायक बना दिया जाता
इसी तरह संपूर्ण
इतिहास बदला दिया जाता

जो वास्तव में इतिहास बनाते
उनका इतिहास में
कहीं नामोनिशान भी नहीं होता।