भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कैसे दर्द सहेगी शबनम / कमलकांत सक्सेना

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 10:30, 25 मई 2018 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमलकांत सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मादक मौसम के सिराहने,
मचले हों मीठे उलाहने
कैसे मौन रहेगी सरगम?
गाएगी वह गीत प्यार के, वासन्ती मनुहार के!

जब, जागी हुई जवानी हो,
नयनों में नयी कहानी हो,
सांसों में मल्हार छिपेहों,
मौजों में जगी रवानी हो,
खिलखिलाकर खिले गुलमुहरी,
गुदगुदाने लगे हवा अरी!
कैसे विरह सहेगी प्रीतम?
गाएगी वह गीत प्यार के, वासन्ती मनुहार के!

मेजबान हो अगर अंधेरा,
मेहमान हो जाए उजेरा,
प्रकृति प्रेमिका को हर लेगा,
ताक लगाए जो कि चितेरा।
चांद सितारे मौन देखते,
संयोगों को प्रश्रय देते,
कैसे दर्द सहेगी शबनम?
गाएगी वह गीत प्यार के, वासन्ती मनुहार के!