भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीतों के दिनमान बने / रुचि चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:36, 7 मई 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रुचि चतुर्वेदी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हम सरस्वती के साधक हैं,
अभिशाप सभी वरदान बने।
हम शब्द सारथी हैं उत्तोलक
गीतों के दिनमान बने॥

कटु भाव हृदय आये भी तो,
वे सभी सुभाषित हो जाते।
देना चाहे यदि शाप कोई,
तो खुद ही शापित हो जाते।

शब्दों के मन्दिर में रहते॥
नवछन्द नवल गुणगान बने॥

हम शब्द सारथी...॥

जो अक्षर की पूजा करता,
ईश्वर के साथ रहा करता।
संकट सारे कट जाते वह,
कष्टों से कभी नहीं डरता।।

असि का आशीष मिला हमको॥
मसि का भी नवसम्मान बने॥
हम शब्द सारथी...॥