भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
हमने देखा है / विनय सिद्धार्थ
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:31, 16 जून 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनय सिद्धार्थ |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
खामोश निगाहों में हमने हलचल भी पलते देखा है।
पानी से लोगों के हमने हाथ भी जलते देखा है।
बहुत ज़्यादा गुरूर है, उन्हें अपनी रौशनी पर,
मगर बुझते चरागों को, सूरज को ढलते देखा है।
सब कहते हैं नामुमकिन है ऐसा हो नहीं सकता,
मगर दिन में भी छत पर हमने चाँद निकलते देखा है।
मेरे सामने वह कहते हैं कि तुम जान हो मेरी,
दूर जाते ही लोगों को अक्सर बदलते देखा है।
बहुत मुश्किल है "विनय" किसको क्या कहा जाये,
अंधेरों को भी हमने उजाले निगलते देखा है।

