भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
मंदिर जैसी माँ / प्रभुदयाल श्रीवास्तव
Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता ५ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:09, 21 अगस्त 2020 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रभुदयाल श्रीवास्तव |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
सुबह ख़ुद चार पर उठकर,
हमें माँ ने जगाया है।
कठिन प्रश्नों के हल क्या हैं,
बड़े ढंग से बताया है।
किताबें क्या रखें कितनी रखें,
हम आज बस्ते में,
सलीके से हमारे बेग को,
माँ ने जमाया है।
बनाई चाय अदरक की,
परांठे भी बनाये हैं।
हमारे लंच पेकिट को,
करीने से सजाया है।
हमारे जन्म दिन पर आज खुद,
माँ ने बगीचे में।
बड़ा सुंदर सलोना-सा,
हरा पौधा लगाया है।
फरिश्तों ने धरा पर,
प्रेम करुणा और ममता को।
मिलाकर माँ सरीखा दिव्य,
एक मंदिर बनाया है।

