भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

समंदर था टपका हुआ / विजय वाते

Kavita Kosh से
Pratishtha (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 07:23, 9 नवम्बर 2008 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विजय वाते |संग्रह= दो मिसरे / विजय वाते }} <poem> इक समं...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

इक समंदर था टपका हुआ।
सारी दुनिया भिगोता हुआ।

जिसको जाना था वो चल दिया,
खुद भी रोता रूलाता हुआ।

आँख से अब भी ओझल नहीं,
क्यों पहाड़ो को धोखा हुआ।

इतने भावुक नहीं थे कभी,
ये अचानक हमें क्य हुआ।

याद आता हौ अब भी 'विजय'
प्यार वो अन-बताया हुआ।