"मेरे गीत तुम्हारे / प्रतिभा सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिभा सक्सेना }} <poem> </poem>) |
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) |
||
| पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
}} | }} | ||
<poem> | <poem> | ||
| + | मेरे गीत तुम्हारे ! | ||
| + | ये अभाव के गान, | ||
| + | किसी मानस की आकुल तान , | ||
| + | व्यथा की क्षण-क्षण की अनुभूति , | ||
| + | जहाँ पर आ कर बँधती! | ||
| + | बात एक ही मेरी चाहे तेरी , | ||
| + | जो पग-पग पर हारे! | ||
| + | मेरे गीत तुम्हारे! | ||
| + | * | ||
| + | स्वप्निल पलकें खोल चले | ||
| + | जग के रूखे आँगन में, | ||
| + | वे जीवन के फूल जिन्हों ने | ||
| + | मधु के दिवस न देखे | ||
| + | बसने को पतझार चला | ||
| + | जिन साँसोँ के कानन मे! | ||
| + | वे अटके भटके से | ||
| + | ,बेबस जीवन के मारे, | ||
| + | मेरे गीत तुम्हारे! | ||
| + | * | ||
| + | अधरों की मुस्कान, | ||
| + | हृदय का क्रन्दन जहाँ मिलेँगे, | ||
| + | करुणा-सिंचित कथा –कहानी, | ||
| + | भले न मुख से फूटे, | ||
| + | उस माटी मे गन्ध-विकल | ||
| + | गीतोँ के फूल खिलेँगे! | ||
| + | अश्रु-हास सुख-दुखमय जीवन | ||
| + | चलता साथ तुम्हारे! | ||
| + | मेरे गीत तुम्हारे ! | ||
| + | * | ||
| + | मेरे स्वर ही मेरा परिचय, | ||
| + | इतना-सा ही नाता, | ||
| + | जगती की क्षणमयता और | ||
| + | समय की लहरोँ मे भी | ||
| + | एक यही सँबँध | ||
| + | जोड़ता मन से मन का नाता! | ||
| + | हार गई जो अपनी बाजी | ||
| + | लिखती नाम तुम्हारे | ||
| + | मेरे गीत तुम्हारे! | ||
</poem> | </poem> | ||
08:18, 28 फ़रवरी 2011 का अवतरण
मेरे गीत तुम्हारे !
ये अभाव के गान,
किसी मानस की आकुल तान ,
व्यथा की क्षण-क्षण की अनुभूति ,
जहाँ पर आ कर बँधती!
बात एक ही मेरी चाहे तेरी ,
जो पग-पग पर हारे!
मेरे गीत तुम्हारे!
स्वप्निल पलकें खोल चले
जग के रूखे आँगन में,
वे जीवन के फूल जिन्हों ने
मधु के दिवस न देखे
बसने को पतझार चला
जिन साँसोँ के कानन मे!
वे अटके भटके से
,बेबस जीवन के मारे,
मेरे गीत तुम्हारे!
अधरों की मुस्कान,
हृदय का क्रन्दन जहाँ मिलेँगे,
करुणा-सिंचित कथा –कहानी,
भले न मुख से फूटे,
उस माटी मे गन्ध-विकल
गीतोँ के फूल खिलेँगे!
अश्रु-हास सुख-दुखमय जीवन
चलता साथ तुम्हारे!
मेरे गीत तुम्हारे !
मेरे स्वर ही मेरा परिचय,
इतना-सा ही नाता,
जगती की क्षणमयता और
समय की लहरोँ मे भी
एक यही सँबँध
जोड़ता मन से मन का नाता!
हार गई जो अपनी बाजी
लिखती नाम तुम्हारे
मेरे गीत तुम्हारे!

