भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वे और हम / अरुण कमल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (New page: {{KKGlobal}} रचनाकारः अरुण कमल Category:कविताएँ Category:अरुण कमल ~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~ कितने...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
| पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
| − | + | {{KKRachna | |
| − | + | |रचनाकार=अरूण कमल | |
| − | + | }} | |
| − | + | ||
| − | + | ||
13:52, 25 अप्रैल 2008 का अवतरण
कितने आज़ाद हैं वे लोग
जो रीठे के खोल में सूखी गुठली-सा
बज रहे हैं लगातार निर्द्वन्द्व
उन्हें छूएगी कौन हवा
उन्हें कहे कौन कि एक हाथ है बाहर
जो उन्हें बजाता है बार-बार
उन्हें कहे कौन की गति उनकी
उसी अदृश्य हाथ की गति है ।
मैं कहाँ हूँ उतना आज़ाद
मै उतना ही बँधा हूँ जितना आज़ाद
मैं गर्भ में पलते बच्चे-सा
बँधा हूँ
आज़ाद हूँ
मुझमें साँस बन रही है हर हवा ।

