भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"जागो मानसी / उर्मिल सत्यभूषण" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उर्मिल सत्यभूषण |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:39, 20 अक्टूबर 2019 के समय का अवतरण

तुम आज़ाद देश की नारी
मत कहना किस्मत की मारी
लो अधिकार बनो अधिकारी
जर्जर संस्कारों को त्यागो
जागो मानुषी, जागो
देवी, दासी, नहीं दानवी
मात्र बनी रहो मानवी
लेकर आन-बान-शान भी
अपनी लगन में लगो
जागो, मानवी, जागो।
इतिहास मानसी है भयभीता
आज बरजती तुमको सीता
दु्रपद सुता कहती बन गीता
झूठे आदर्शों को त्यागो
जागो, मानसी, जागो
नारी की गरिमा बनी रहे
अधिकार चेतना जगी रहे
न कर्मबोध में कमी रहे
नर सम नारी अनुरागो
जागो, नारी जागो
जंग लगे कवचों को छोड़ दो
इतिहासों को नया मोड़ दो।
नये-नये अध्याय जोड़ दो
चिर बंध दासता त्यागो
जागो भद्रे जागो।