भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"मोर / लक्ष्मी खन्ना सुमन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=लक्ष्मी खन्ना सुमन |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:50, 5 अप्रैल 2020 के समय का अवतरण

घटा देख मस्ताना मोर
खुश होता दीवाना मोर

राजा-सा सिर मुकुट सजा
लगता बहुत सुहाना मोर

सिर पर कृष्ण लगाते पंख
उनका मीत पुराना मोर

सकुचाते क्यों पैरों पर
तन पर क्या शरमाना मोर

उलट रूप से स्वर तेरा
गीत न ऊँचा गाना मोर

नाच 'सुमन'-सा पंख उठा
मत कर कोई बहाना मोर