भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कवि से / गोपीकृष्ण 'गोपेश'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गोपीकृष्ण 'गोपेश' |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
| पंक्ति 17: | पंक्ति 17: | ||
रे कवि, तूने गीत सुनाए !! | रे कवि, तूने गीत सुनाए !! | ||
| + | जिनके स्वर-स्वर में इठलाकर, | ||
| + | बल खाकर चलते थे पत्थर, | ||
| + | जिनके स्वर-स्वर में पत्थर से | ||
| + | पत्थर कहता था आँखें भर — | ||
| + | ’मानव क्यों तुझको पूजेगा | ||
| + | जब जग के मानव पथराए !’ | ||
| + | रे कवि, तूने गीत सुनाए !! | ||
| + | |||
| + | जिनके स्वर-स्वर से प्रेरित हो | ||
| + | मैंने जग में दीप जलाया, | ||
| + | जिनके स्वर-स्वर से प्रेरित हो | ||
| + | मैंने जग का दीप बुझाया, | ||
| + | प्राण-विहंगम दूर गगन में | ||
| + | उड़कर भू के पास न आए ! | ||
| + | रे कवि, तूने गीत सुनाए !! | ||
</poem> | </poem> | ||
01:31, 14 मई 2020 के समय का अवतरण
रे कवि, तूने गीत सुनाए —
जिनके स्वर-स्वर में जीवन था,
जिनके स्वर-स्वर में यौवन था,
जिनके स्वर-स्वर में श्वासों में
कुछ सिहरन थी, कुछ कम्पन था,
जिनके स्वर-स्वर बादल बनकर
नयनों के सावन में छाए !
रे कवि, तूने गीत सुनाए !!
जिनके स्वर-स्वर में इठलाकर,
बल खाकर चलते थे पत्थर,
जिनके स्वर-स्वर में पत्थर से
पत्थर कहता था आँखें भर —
’मानव क्यों तुझको पूजेगा
जब जग के मानव पथराए !’
रे कवि, तूने गीत सुनाए !!
जिनके स्वर-स्वर से प्रेरित हो
मैंने जग में दीप जलाया,
जिनके स्वर-स्वर से प्रेरित हो
मैंने जग का दीप बुझाया,
प्राण-विहंगम दूर गगन में
उड़कर भू के पास न आए !
रे कवि, तूने गीत सुनाए !!

