भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बसन्त / केदारनाथ सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=केदारनाथ सिंह }} <poem> और बसन्त फिर आ रहा है शाकुन्त...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
| पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
| − | |रचनाकार=केदारनाथ सिंह | + | |रचनाकार=केदारनाथ सिंह |
| + | |संग्रह=यहाँ से देखो / केदारनाथ सिंह | ||
}} | }} | ||
| − | + | [[Category:कविताएँ]] | |
| − | < | + | <Poem> |
और बसन्त फिर आ रहा है | और बसन्त फिर आ रहा है | ||
| − | + | शाकुन्तल का एक पन्ना | |
मेरी अलमारी से निकलकर | मेरी अलमारी से निकलकर | ||
हवा में फरफरा रहा है | हवा में फरफरा रहा है | ||
01:43, 24 मई 2009 का अवतरण
और बसन्त फिर आ रहा है
शाकुन्तल का एक पन्ना
मेरी अलमारी से निकलकर
हवा में फरफरा रहा है
फरफरा रहा है कि मैं उठूँ
और आस-पास फैली हुई चीज़ों के कानों में
कह दूँ 'ना'
एक दृढ़
और छोटी-सी 'ना'
जो सारी आवाज़ों के विरुद्ध
मेरी छाती में सुरक्षित है
मैं उठता हूँ
दरवाज़े तक जाता हूँ
शहर को देखता हूँ
हिलाता हूँ हाथ
और ज़ोर से चिल्लाता हूँ –
ना...ना...ना
मैं हैरान हूँ
मैंने कितने बरस गँवा दिये
पटरी से चलते हुए
और दुनिया से कहते हुए
हाँ हाँ हाँ...
(1964)

