"धरती का आकर्षषण / प्रतिभा सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिभा सक्सेना }} <poem> </poem>) |
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) |
||
| पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
}} | }} | ||
<poem> | <poem> | ||
| + | मैं इसको छोड़ कहाँ जाऊँ ,इस धरती का आकर्षण है ! | ||
| + | ऊँचे पर्वत , गहरे सागर ,ये वन सरितायें ,ग्राम-नगर | ||
| + | ऋतुओं के नित-नित नये रूप इन सब में रमती हुई -डगर! | ||
| + | ये ज्योतिर्मय आकाश और ये ऋतंभरा रमणीय धरा - | ||
| + | इन सबसे ममता है मेरे इस माया-मोह भरे मन की , | ||
| + | जिसने सिरजा साकार किया सिर पर उस माटी का ऋण है ! | ||
| + | उन्मुक्त हँसी के कुछ पल भी धो जाते सारी कड़ुआहट , | ||
| + | कुछ तन्मय पल भी डुबो-डुबो लेते हैं अपनें में सुध-बुध ! | ||
| + | अन्तर में उठते तूफानों का मूल कहाँ ढूँढूँ जाकर | ||
| + | कोई उत्तर पा जाने की आशा ले बैठी हूँ रुक कर ! | ||
| + | जाने की बात करूँ फिर क्यों जब मिला नहीं आमंत्रण है ! | ||
| + | जो व्यक्त हो रहे अनायास मेरे वह स्वर सुननेवाला , | ||
| + | जो अर्थ जानता केवल मन ,कोई उसको गुनने वाला, | ||
| + | मैं तुम को छोड़ कहाँ जाऊं , टेरते अहर्निश ,दुर्निवार ! | ||
| + | प्रतिध्वनि रह रह कर टकराती अंतर्मन के झनझना तार ! | ||
| + | उस पार व्यक्ति का हो जाना जैसे सबसे निष्कासन है ! | ||
| + | सारे संबंध न जाने क्यों अक्सर ही बेगाने लगते ! | ||
| + | इन राग-विराग भरे गीतों के बोल मुझे थामे रहते , | ||
| + | फिर वहाँ किस तरह साध सकूँगी अपना साँसों का सरगम ! | ||
| + | उस ओर अनिश्चित है सब कुछ किस तरह सधेगा उचटा मन | ||
| + | कडुवे-मीठे खट्टे अनुभव का अपना हिस्सा क्या कम है ! | ||
| + | इन सबसे अगर किनारा कर मैं भी चल दूँ हो अनासक्त | ||
| + | जिनकी वाणी फूटी न कभी वे फिर रह जायेंगे अव्यक्त | ||
| + | इस कर्म भूमि में कहीं न निष्क्रिय कर डाले संचित विषाद | ||
| + | कर सका पलायन कौन यहाँ, वैराग्य सिर्फ़ मन का प्रमाद | ||
| + | तृष्णायित मृग सा व्याकुल मन उलझा जिसमें यह जीवन है | ||
| + | सब पाप -पुण्यफल यहीं सुलभ ,अपना परलोक यहीं लगता , | ||
| + | मेरे भगवान यहीं बसते .मुझको ते स्वर्ग यहीं दिखता ! | ||
| + | मेरे तो सारे तार यहीं से जुड़े और संचालित भी , | ||
| + | बाहरी जगत के भीतर ही मन का संसार बहुत रुचता , | ||
| + | कुछ अता-पता मालूम नहीं वह लोक मुझे लगता भ्रम है ! | ||
| + | ये शब्द, रूप, रस, गंध, परस, आनन्द-रूप प्रभु का प्रसाद ! | ||
| + | इस राग भरे अंतर में उतर न आये पल भर में विराग ! | ||
| + | गोरस की गागर मानव तन ,पकता सह सहकर घोर तपन | ||
| + | भर दिया उसी में उफनाती कितनी सरिताओं का संगम , | ||
| + | गागर रीती रह जाय न ये जितना पा लें उतना कम है ! | ||
| + | कितने मंथन के बाद मिला कैसे सहेज रक्खे ग्वालन , | ||
| + | कंकरी मार गागर फोड़ी ,ले महाचोर भागा माखन | ||
| + | बहुरूपी नटनागर की नित छुप-छुप दधि- माखन की चोरी , | ||
| + | किस आकर्षण से खिंची चली आती फिर भी ब्रज की भोरी ! | ||
| + | मनमानी रोक सके उसकी किसने पाया इतना दम है! | ||
</poem> | </poem> | ||
08:52, 28 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण
मैं इसको छोड़ कहाँ जाऊँ ,इस धरती का आकर्षण है !
ऊँचे पर्वत , गहरे सागर ,ये वन सरितायें ,ग्राम-नगर
ऋतुओं के नित-नित नये रूप इन सब में रमती हुई -डगर!
ये ज्योतिर्मय आकाश और ये ऋतंभरा रमणीय धरा -
इन सबसे ममता है मेरे इस माया-मोह भरे मन की ,
जिसने सिरजा साकार किया सिर पर उस माटी का ऋण है !
उन्मुक्त हँसी के कुछ पल भी धो जाते सारी कड़ुआहट ,
कुछ तन्मय पल भी डुबो-डुबो लेते हैं अपनें में सुध-बुध !
अन्तर में उठते तूफानों का मूल कहाँ ढूँढूँ जाकर
कोई उत्तर पा जाने की आशा ले बैठी हूँ रुक कर !
जाने की बात करूँ फिर क्यों जब मिला नहीं आमंत्रण है !
जो व्यक्त हो रहे अनायास मेरे वह स्वर सुननेवाला ,
जो अर्थ जानता केवल मन ,कोई उसको गुनने वाला,
मैं तुम को छोड़ कहाँ जाऊं , टेरते अहर्निश ,दुर्निवार !
प्रतिध्वनि रह रह कर टकराती अंतर्मन के झनझना तार !
उस पार व्यक्ति का हो जाना जैसे सबसे निष्कासन है !
सारे संबंध न जाने क्यों अक्सर ही बेगाने लगते !
इन राग-विराग भरे गीतों के बोल मुझे थामे रहते ,
फिर वहाँ किस तरह साध सकूँगी अपना साँसों का सरगम !
उस ओर अनिश्चित है सब कुछ किस तरह सधेगा उचटा मन
कडुवे-मीठे खट्टे अनुभव का अपना हिस्सा क्या कम है !
इन सबसे अगर किनारा कर मैं भी चल दूँ हो अनासक्त
जिनकी वाणी फूटी न कभी वे फिर रह जायेंगे अव्यक्त
इस कर्म भूमि में कहीं न निष्क्रिय कर डाले संचित विषाद
कर सका पलायन कौन यहाँ, वैराग्य सिर्फ़ मन का प्रमाद
तृष्णायित मृग सा व्याकुल मन उलझा जिसमें यह जीवन है
सब पाप -पुण्यफल यहीं सुलभ ,अपना परलोक यहीं लगता ,
मेरे भगवान यहीं बसते .मुझको ते स्वर्ग यहीं दिखता !
मेरे तो सारे तार यहीं से जुड़े और संचालित भी ,
बाहरी जगत के भीतर ही मन का संसार बहुत रुचता ,
कुछ अता-पता मालूम नहीं वह लोक मुझे लगता भ्रम है !
ये शब्द, रूप, रस, गंध, परस, आनन्द-रूप प्रभु का प्रसाद !
इस राग भरे अंतर में उतर न आये पल भर में विराग !
गोरस की गागर मानव तन ,पकता सह सहकर घोर तपन
भर दिया उसी में उफनाती कितनी सरिताओं का संगम ,
गागर रीती रह जाय न ये जितना पा लें उतना कम है !
कितने मंथन के बाद मिला कैसे सहेज रक्खे ग्वालन ,
कंकरी मार गागर फोड़ी ,ले महाचोर भागा माखन
बहुरूपी नटनागर की नित छुप-छुप दधि- माखन की चोरी ,
किस आकर्षण से खिंची चली आती फिर भी ब्रज की भोरी !
मनमानी रोक सके उसकी किसने पाया इतना दम है!

