"अग्नि-संभवा / प्रतिभा सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रतिभा सक्सेना }} <poem> </poem>) |
अनूप.भार्गव (चर्चा | योगदान) |
||
| पंक्ति 4: | पंक्ति 4: | ||
}} | }} | ||
<poem> | <poem> | ||
| + | कृष्ण ,मेरे मीत ! | ||
| + | अग्नि संभव द्रौपदी मैं | ||
| + | खड़ी अविचल ! | ||
| + | जल रही अनुताप में , | ||
| + | उद्दीप्त पल-पल, | ||
| + | क्षुब्ध और! अशान्त ! | ||
| + | तुम तपन झेलो ,न कोई और ! | ||
| + | तुम शरण मेरी, न कोई और ! | ||
| + | * | ||
| + | दौड़ आते तुम्हीं बारंबार | ||
| + | इस निर्वास- वन में | ||
| + | छोड़ अपना राजसुख- रनिवास ! | ||
| + | धीर देने | ||
| + | बाँटने को भार मन का , | ||
| + | प्रिय सखी के साथ ! | ||
| + | तुम परम आत्मीय | ||
| + | मेरा हो न कोई और ! | ||
| + | टेरता मन कह रहा , | ||
| + | तुमसे मिले युग हो गये, | ||
| + | ओ,मीत मेरे ! | ||
| + | तुम शऱण मेरी न कोई और ! | ||
| + | * | ||
| + | बंधु प्रिय मेरे , | ||
| + | सभी का एक माध्यम मै ! | ||
| + | स्वत्व मेरा कुछ नहीं ! | ||
| + | मैं बँटी हूँ ! | ||
| + | जुड़ूँ किससे ? | ||
| + | अधूरी हूँ मैं सभी के साथ ! | ||
| + | मन से रहूं किसके पास ! | ||
| + | पति ,परस्पर बँधे बेबस , | ||
| + | एक असमंजस कि | ||
| + | मैं हूँ डोर! | ||
| + | कौन है ,जो समझ ले मेरी व्यथा को , | ||
| + | एक केवल तुम ! | ||
| + | न कोई और ! | ||
| + | तुम शऱण मेरी, न कोई और ! | ||
| + | * | ||
| + | मीत ,हर सामर्थ्य मेरी ,बन गई उपभोग | ||
| + | दाँव पर मैं और कब से चल रहा यह खेल ! | ||
| + | वे परम गंभीर,मृदु ,संयत ; | ||
| + | मुखर मैं ,कटु , असहनशील | ||
| + | सब स्वीकार ! | ||
| + | किन्तु यह निर्लज्ज अत्याचार ! | ||
| + | और वह क्षण दुसह दारुण भयावह | ||
| + | वह बीतता ही नहीं | ||
| + | बनता एक हाहाकार ! | ||
| + | हो रहा अपमान औ' उपहास | ||
| + | पर वे सिर झुकाये साक्षी चुपचाप, | ||
| + | मिथ्यादर्श की ले आड़! | ||
| + | उस सामर्थ्य को धिक्कार ! | ||
| + | नीति धर्म,विवेक सब बेकार ! | ||
| + | किसे अब तक सके कभी उबार ? | ||
| + | सभी को रख दो ,सुरक्षित कर पिटारी बंद | ||
| + | खा जाये न चोट उनका धर्म पा कर वार! | ||
| + | इस विडंबन का कहाँ है पार ! | ||
| + | सिर्फ़ तुमने ही उबारा ! | ||
| + | तुम चुभन झेलो, न कोई और , | ||
| + | तुम शऱण मेरी, न कोई और ! | ||
| + | * | ||
| + | और तुम ? | ||
| + | जो सर्वथा ही भिन्न ! | ||
| + | जीवन -सहजता के मंत्र ! | ||
| + | कौन से तुमने नियम या नीति मानी ? | ||
| + | तोड़ सारी वर्जनायें | ||
| + | एक तुमने ही | ||
| + | स्वयं को साक्षी कर, | ||
| + | मानवी गरिमा न हो खंडित यहाँ | ||
| + | सब रीति मर्यादा बदल दी | ||
| + | और जीवन भर तुम्हीं ने , | ||
| + | व्यर्थ के प्रतिबंध तोड़े, | ||
| + | छलों के अनुबंध तोड़े | ||
| + | सहज हो कर बहे युग - धारा | ||
| + | कि आरोपित सभी पाखंड तोड़े ! | ||
| + | एक ही संबंध तुमसे , | ||
| + | बस नहीं कुछ और ! | ||
| + | तुम शऱण मेरी, न कोई और ! | ||
| + | * | ||
| + | विगत और भविष्य तुम निर्बाध ! | ||
| + | विषम ,अँधे क्षणों में लो साध, | ||
| + | सांत्वना के कुछ सहज उद्गार ! | ||
| + | जब निराशा हो चरम तब तुम खड़े हो साथ | ||
| + | मीत मेरे , बस यही विश्वास ! | ||
| + | नहीं दैहिक कामना कोई हमारे बीच, | ||
| + | और कुछ भी नहीं, | ||
| + | जो कुछ और ! | ||
| + | तुम शऱण मेरी, न कोई और ! | ||
| + | * | ||
| + | शब्द सीमित | ||
| + | अर्थ का विस्तार , | ||
| + | तुम तक पहुँच जायेगा ! | ||
| + | अजानी दूरियों को लाँघ | ||
| + | मेरा मौन भी कह बहुत जायेगा ! | ||
| + | यही दृढ़ संबंध जो जोड़े हुये है | ||
| + | और कुछ भी नहीं | ||
| + | अपने बीच ! | ||
| + | तुम्हीं से उन्मुख , | ||
| + | न कोई और ! | ||
| + | तुम शरण मेरी, न कोई और ! | ||
| + | * | ||
| + | शब्द औ'संवेदना ही, | ||
| + | और निष्कृति भी तुम्हीं से 1 | ||
| + | बस ,नहीं कुछ और ! | ||
| + | तुम परम आत्मीय, सतत समीप , | ||
| + | तुम तपन झेलो, न कोई और ! | ||
| + | तुम शरण मेरी, न कोई और ! | ||
</poem> | </poem> | ||
08:55, 28 फ़रवरी 2011 के समय का अवतरण
कृष्ण ,मेरे मीत !
अग्नि संभव द्रौपदी मैं
खड़ी अविचल !
जल रही अनुताप में ,
उद्दीप्त पल-पल,
क्षुब्ध और! अशान्त !
तुम तपन झेलो ,न कोई और !
तुम शरण मेरी, न कोई और !
दौड़ आते तुम्हीं बारंबार
इस निर्वास- वन में
छोड़ अपना राजसुख- रनिवास !
धीर देने
बाँटने को भार मन का ,
प्रिय सखी के साथ !
तुम परम आत्मीय
मेरा हो न कोई और !
टेरता मन कह रहा ,
तुमसे मिले युग हो गये,
ओ,मीत मेरे !
तुम शऱण मेरी न कोई और !
बंधु प्रिय मेरे ,
सभी का एक माध्यम मै !
स्वत्व मेरा कुछ नहीं !
मैं बँटी हूँ !
जुड़ूँ किससे ?
अधूरी हूँ मैं सभी के साथ !
मन से रहूं किसके पास !
पति ,परस्पर बँधे बेबस ,
एक असमंजस कि
मैं हूँ डोर!
कौन है ,जो समझ ले मेरी व्यथा को ,
एक केवल तुम !
न कोई और !
तुम शऱण मेरी, न कोई और !
मीत ,हर सामर्थ्य मेरी ,बन गई उपभोग
दाँव पर मैं और कब से चल रहा यह खेल !
वे परम गंभीर,मृदु ,संयत ;
मुखर मैं ,कटु , असहनशील
सब स्वीकार !
किन्तु यह निर्लज्ज अत्याचार !
और वह क्षण दुसह दारुण भयावह
वह बीतता ही नहीं
बनता एक हाहाकार !
हो रहा अपमान औ' उपहास
पर वे सिर झुकाये साक्षी चुपचाप,
मिथ्यादर्श की ले आड़!
उस सामर्थ्य को धिक्कार !
नीति धर्म,विवेक सब बेकार !
किसे अब तक सके कभी उबार ?
सभी को रख दो ,सुरक्षित कर पिटारी बंद
खा जाये न चोट उनका धर्म पा कर वार!
इस विडंबन का कहाँ है पार !
सिर्फ़ तुमने ही उबारा !
तुम चुभन झेलो, न कोई और ,
तुम शऱण मेरी, न कोई और !
और तुम ?
जो सर्वथा ही भिन्न !
जीवन -सहजता के मंत्र !
कौन से तुमने नियम या नीति मानी ?
तोड़ सारी वर्जनायें
एक तुमने ही
स्वयं को साक्षी कर,
मानवी गरिमा न हो खंडित यहाँ
सब रीति मर्यादा बदल दी
और जीवन भर तुम्हीं ने ,
व्यर्थ के प्रतिबंध तोड़े,
छलों के अनुबंध तोड़े
सहज हो कर बहे युग - धारा
कि आरोपित सभी पाखंड तोड़े !
एक ही संबंध तुमसे ,
बस नहीं कुछ और !
तुम शऱण मेरी, न कोई और !
विगत और भविष्य तुम निर्बाध !
विषम ,अँधे क्षणों में लो साध,
सांत्वना के कुछ सहज उद्गार !
जब निराशा हो चरम तब तुम खड़े हो साथ
मीत मेरे , बस यही विश्वास !
नहीं दैहिक कामना कोई हमारे बीच,
और कुछ भी नहीं,
जो कुछ और !
तुम शऱण मेरी, न कोई और !
शब्द सीमित
अर्थ का विस्तार ,
तुम तक पहुँच जायेगा !
अजानी दूरियों को लाँघ
मेरा मौन भी कह बहुत जायेगा !
यही दृढ़ संबंध जो जोड़े हुये है
और कुछ भी नहीं
अपने बीच !
तुम्हीं से उन्मुख ,
न कोई और !
तुम शरण मेरी, न कोई और !
शब्द औ'संवेदना ही,
और निष्कृति भी तुम्हीं से 1
बस ,नहीं कुछ और !
तुम परम आत्मीय, सतत समीप ,
तुम तपन झेलो, न कोई और !
तुम शरण मेरी, न कोई और !

