भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंग्रेजों के अत्याचार / रणवीर सिंह दहिया

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किसानों पर तथा आम जनता पर अंग्रेजों के अत्याचार बढ़ जाते हैं। जलियावाला कांड हुआ फिर रोलेट एक्ट की बात चली और गाँधी जी का भारत छोडो आंदोलन चला उधर आजाद हिन्द फ़ौज का होंसला बनाये रखने के लिए बहुत सारी बातें सुभाष चन्दर बोस फौजियों से करते हैं। फ़ौजी मेहर सिंह भी सुनता है सारी बातें और क़्या सोचता है क्या बताया भला

अंग्रेजों नै लूट मचाई यो चारों कूट रोला पड़ग्या॥
एक दूजे के गल कटावैं राज पाट जमा सड़ग्या॥
1
घर बनाये तबेले देश मैं रही माणस की खोड़ नहीं
जात पात पर भिड़वारे आज जुल्मों का औड़ नहीं
शोषण करैं देश का इमान का जुलूस लिकड़ग्या॥
2
मेहनत करी लोगां नै विज्ञान नै राह दिखाया
या दुनिया बदल दई घणा खून पसीना बाहया
गोरयाँ नै डाण्डी मारी भारत कति ए तै पिछड़ग्या॥
3
न्याय की बात भूलगे नहीं ठीक करया बंटवारा
पांच सितारा होटल दूजे कान्ही यो फूटया ढारा
देश की कमाई का मुनाफा अंग्रेजों कै बड़ग्या॥
4
रेडिओ पै सपने हमनै आज ख़ूब दिखाये जावैं
रणबीर लालच देकै नै पिठू आज बनाये जावैं
डर आजादी की लड़ाई तैं गोरा और अकड़ग्या॥