भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अज आदि अनादि अनंत प्रभो / अनुराधा पाण्डेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अज आदि अनादि अनंत प्रभो, करुणा पति हे! करुणा करिए।
बहु दोष विराज रहैं चित में, द्रुत आप इन्हें शुचि दे हरिए।
तम ताप विनाश सबै करके, छल छिद्र दया करके भरिए।
भव डोर अनाथ अकिंचन कै, कर में निज आप प्रभो! धरिए।