भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आँख को आँख / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ओ हँसते हुए फूल!
इधर तो देख
फूल की आँख तुझे देखती रही अनझिप
तेरी आँखों में अब
समा जाने दे उसे
ओस की बूँदों से घुली हैं उसकी आँखें
अरे, आँखों से ही तो दीप्ति पाता है प्रकाश
जिसमें रूप लेती है दुनिया!
आँख से मिलने दो आँख
आँख को आँख
देखने दो!