भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आंख बचाते हो तो क्या आते हो / सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला"

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

आँख बचाते हो
तो क्या आते हो?

काम हमारा बिगड़ गया
देखा रूप जब कभी नया;
कहाँ तुम्हारी महा दया?
क्या क्या समझाते हो?--
आँख बचाते हो।

लीक छोड़कर कहाँ चलूं?
दाने के बिना क्या तलूं?
फूला जब नहीं क्या फलूं?
क्या हाथ बटाते हो?--
आँख बचाते हो।