भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ईसुरी की फाग-18 / बुन्देली

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

   ♦   रचनाकार: ईसुरी

जौ जी रजउ-रजउ के लानैं
का काऊ से कानैं
जौ लौ जीने जियत जिन्दगी
रजुआ हेत कमाने
पैले भोजन करै रजऊआ
पाछे मो खौं खानै
रजउ रजउ को नाँव 'ईसुरी'
लेत लेत मर जानै।

भावार्थ

अपनी प्रेयसी "रजउ" के विरह में तड़पते ईसुरी कहते हैं — मेरे ये प्राण रजउ के ही लिए हैं, मुझे किसी से क्या कहना...? जब तक जीना है ,जीवन है तब तक रजउ के हित के लिए ही कमाना है (यानि उसका प्रेम अर्जित करना है)। पहले रजउ भोजन करेगी फिर मैं खाऊँगा। ईसुरी कहते हैं - मैं रजउ रजउ नाम लेते लेते ही मर जाऊँगा।