भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

उडे़ चुुप परिन्दे बताता न कोई / सूर्यपाल सिंह

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

उडे़ चुुप परिन्दे बताता न कोई।
षहर बेज़बां स्वर उठाता न कोई।

सियासी हवा में धुआँ ही धुआँ है,
गई आग बोई बुझाता न कोेई।

सभी खौ़फ़ को ही हवा दे रहे हैं,
कहीं नेह बाती जलाता न कोई।

यहाँ सिसकियाँ कौन सुनता विवष की,
कहाँ तंत्र जन का? दिखाता न कोई।

सियासत किधर जा रही है बताओ?
गिरे जो उन्हें बढ़ उठाता न कोई।