भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ऋचा जैन / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जबलपुर, मध्य प्रदेश में जन्म। शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर से विद्युत अभियांत्रिकी में स्नातक। वर्तमान में लंदन में तकनीकी विशेषज्ञा के पद पर कार्यरत। भाषा-शिक्षण में विशेष रुचि-भारत में कुछ वर्ष जर्मन भाषा का अध्यापन, वर्तमान में लंदन में हिन्दी का ऑनलाइन अध्यापन। कविता, बाल साहित्य, संस्मरण, ग़ज़ल विधा में लेखन। काव्य संग्रह 'जीवन वृत्त, व्यास ऋचाएँ' भारतीय उच्चायोग लंदन से लक्ष्मीमल सिंघवी अनुदान योजना के तहत सम्मानित। आरंभिक जर्मन भाषा के लिए बच्चों की किताब 'श्पास मिट एली उंड एज़ी' 2014 में गोयल एंड गोयल से प्रकाशित। हिन्दी एवं अंग्रेज़ी पत्रिकाओं, वेब साइट्स एवं संकलनों में कविताएँ प्रकाशित।