भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एक बगिया ढूंढा करता था / ईशान पथिक

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक बगिया ढूंढा करता था
एक फूल की खुश्बू दिल मे थी
कुछ भौरें गूंजा करते थे
एक डाल पे चिड़िया बोली थी

तेरे काँधे पे जो सर रक्खा
तेरी जुल्फें वो बाग बनी
मुस्कान तेरी वो फूल बनी
मन भौंरे सा फिर बहक उठा
तेरे डाल से कंधे पर
में चिड़िया बन कर चहक उठा