भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

एहो नंदलाल ऐसी व्याकुल पड़ी है वाल / पद्माकर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एहो नंदलाल! ऐसी व्याकुल पड़ी है वाल,
            हाल ही चलौ तौ चलौ ,जोरे जुरि जायगी.
कहै पद्माकर नहीं तौ ये झकोरे लगै,
            ओरे लौ अचाका बिन घोरे घुरि जायगी .
सिरे उप्चार्ण घनेरे घनसरन सों,
            देखत ही देखौ दामिनी लौं दुरि जायगी.
तौही लगि चैन जौलौं चेतहिं न चंद्रमुखी,
            चेतैगी कहूँ तौ चाँदनी में चुरि जायगी.