भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कंस के कहे सौं जदुबंस कौ बताइ उन्हैं / जगन्नाथदास ’रत्नाकर’

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

कंस के कहे सौं जदुबंस कौ बताइ उन्हैं
तैसैं ही प्रसंसि कुब्जा पै ललचायौ जौ ।
कहै रतनाकर न मुष्टिक चनूर आदि
मल्लनि कौ ध्यान आनि हिय कसकायौ जौ ॥
नन्द जसुदा की सुखमूरि करि धूरि सबै
गोपी ग्वाल गैयनि पै गाज लै गिरायौ जौ ।
होते कहूँ क्रूर तौ न जानैं करते धौं कहा
एतो क्रूर करम अक्रूर ह्वै कमायौ जौ ॥79॥