भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

काल स्थिति - 2 / अज्ञेय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

 
 लेकिन हम जिन की अपेक्षाएँ
अतीत पर केन्द्रित हो गयी हैं
और भविष्य ही जिन की मुख्य स्मृति हो गयी है
क्यों कि हम न जाने कब से भविष्य में जी रहे हैं-
हमारा क्या
क्या इसलिए हमरा वर्तमान
वही नहीं है जो नहीं है?

बर्कले (कैलिफ़ोर्निया), 31 अक्टूबर, 1969