भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कितना निर्मल है मन उसका / मृदुला झा

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हर दिन लगता पावन उसका।

यश वैभव बरसे नित आंगन,
कितना सुखमय जीवन उसका।

जगमग ज्योति में पौरूष की,
पल बीते मन भावन उसका।

वह जग में महिमा मंडित है,
गुण गाये जन-गण-मन उसका।

दीन-दुखी की सेवा कर के,
खिल उठता है तन-मन उसका।