भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किसलय ने पाया क्या उसका संदेश / रवीन्द्रनाथ ठाकुर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मुखपृष्ठ  » रचनाकारों की सूची  » रचनाकार: रवीन्द्रनाथ ठाकुर  » संग्रह: निरुपमा, करना मुझको क्षमा‍
»  किसलय ने पाया क्या उसका संदेश

आज कि ताहार बारता पेल रे किसलय

किसलय ने पाया क्या उसका संदेश ।
दूर-दूर सुर गूँजा किसका ये आज ।।
कैसी ये लय ।
गगन गगन होती है किसकी ये जय ।।
चम्पा की कलियों की शिखा जहाँ जलती,
झिल्ली-झंकार जहाँ उठती सुरमय ।।
आओ कवि, बंशी लो, पहनो ये माल,
गान-गान हो ले विनिमय ।।


मूल बांगला से अनुवाद : प्रयाग शुक्ल

('गीत पंचशती' में 'प्रकृति' के अन्तर्गत 74 वीं गीत-संख्या के रूप में संकलित)