भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुमारजीव / दिनेश्वर प्रसाद

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

धरती की किन गुफाओं में
  सो गए हैं
    कूचा के राजमहल ?

किन हवाओं ने पी ली है
  फेन  उगलते घोड़ों की
      पदचाप ?

 कहाँ हैं मरुप्रान्तरों  पर अँकित
  तुम्हारे पदचिह्न ?

 क्या सब कुछ हो गया है शून्य ?

 नहीं  नहीं नहीं
 अतीत में बन्दी  ध्वनियाँ 
 फिर शब्द होंगी
 तुम्हारी हड्डियों से एक दिन
 बोधिवृक्ष फूटेगा  
  
(1965)