भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कृष्णकुमार ‘आशु’ / परिचय

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

परिचय
डॉ. कृष्णकुमार ‘आशु’
जन्म  : 12 जनवरी, 1968
शिक्षा  : एम.ए. (हिंदी और राजस्थानी), पीएच.डी.
प्रकाशन  : देश की सभी प्रमुख हिंदी पत्र-पत्रिकाओं में रचनाओं का प्रकाशन
प्रकाशित पुस्तकें  :
हिंदी :
भारत माता का दर्द, समय का प्रहरी, विश्वास की जीत (बालकथा संग्रह), हाशिये पर आदमी, यूसुफ नहीं जानता, हारा हुआ सिकंदर (कहानी संग्रह), नाक पर चिंतन, परपीड़ा सर्वोत्तम सुख, स्कैंडल मार्च (व्यंग्य संग्रह), तृष्णा एवं अन्य लघुकथाएं (लघुकथा संग्रह)
राजस्थानी :
धरती रो मोल, राजा रो न्याव, असल कामयाबी (बाल कथा संग्रै), च्यानणै रा अैनांण (कहाणी संग्रै), बिना लिख्योड़ी पोथी री भूमिका (व्यंग्य संग्रै), ब्याधि उच्छव (राजस्थानी व्यंग्य उपन्यास)
अनुवाद:
साहित्य अकादेमी के लिए रमेशचंद्र शाह के उपन्यास ‘विनायक’ का हिंदी से राजस्थानी में ‘बिनायक’ शीर्षक से तथा विनेश अंताणी के गुजराती उपन्यास ‘धुंधभरी खिन्न’ का राजस्थानी में ‘धंवराळी घाटी’ शीर्षक से अनुवाद। साहित्य अकादेमी से प्रकाशित।
डॉ. मंगत बादल की साहित्य अकादेमी से पुरस्कृत राजस्थानी काव्यकृति ‘मीरां’ का हिंदी अनुवाद।
डॉ. प्रेम जनमेजय के हिंदी व्यंग्य संग्रह ‘हंसो, हंसो, यार हंसो’ का राजस्थानी अनुवाद ‘हांस, हांस, यार हांस’
सम्पादन :
जनकराज पारीक की चुनिंदा कहानियां, ओळमो अर दूजी कवितावां (डॉ. विद्यासागर शर्मा की राजस्थानी कविताएं)
इक्कीस श्रेष्ठ राजस्थानी कहानियां हिंदी एवं राजस्थानी दोनों भाषाओं में)
प्रसारण : दूरदर्शन केंद्र जयपुर, देहरादून एवं चंडीगढ़ तथा आकाशवाणी जयपुर व सूरतगढ़ से प्रसारण
पुरस्कार : स्काउटिंग में सेवाएं देने पर राष्ट्रपति अवार्ड 1991 व प्रधानमंत्री शील्ड 1987, राजस्थानी बालकथा संग्रह ‘धरती रो मोल’ पर साहित्य अकादेमी बाल साहित्य पुरस्कार-2015, ‘नाक पर चिंतन’ पर राजस्थान साहित्य अकादमी का कन्हैयालाल सहल पुरस्कार, कहानी ‘आत्मसमर्पण’ पर राज्य स्तरीय राजेंद्र सक्सेना स्मृति पुरस्कार, प्रदीप शर्मा स्मृति बाल चेतना राष्ट्रीय पुरस्कार, मीरा स्मृति सम्मान-2008, इलाहाबाद, चौधरी दौलतराम सहारण मैमोरियल संस्कृति अवार्ड-2009, विद्यादेवी बहल स्मृति साहित्य पुरस्कार-2012, सलिला विशिष्ट साहित्यकार सम्मान-2013, सलूम्बर, पं. सोहनलाल द्विवेदी बाल साहित्य पुरस्कार-2013, अकोला, दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी रतनगढ़ का रामगोपाल गिरधारीलाल सराफ अलंकरण-2019, राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ़ का नंदलाल महर्षि स्मृति हिंदी साहित्य सृजन पुरस्कार-2021, राजस्थान पत्रिका का ‘कौन देगा जवाब’ स्तंभ में श्रेष्ठ लेखन पुरस्कार, साहित्यिक सेवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कृत, दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी बोर्ड की ओर से ‘सृजन कुंज’ पत्रिका को प्रोत्साहन पुरस्कार, जोधपुर की कथा संस्था का प्रकाश जैन लहर साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान ‘सृजन कुंज’ को।
सम्प्रति  : स्वतंत्र पत्रकार एवं संपादक, सृजन कुंज (त्रैमासिक साहित्यिक पत्रिका)
पता  : ‘शब्दांश’, बालाजी की बगीची, वार्ड नंबर दस,
                      पुरानी आबादी, श्रीगंगानगर-335001
मोबाइल  : 094146-58290
ई-मेल  : dr.kkashu@gmail.com