भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्या किया जाये यही अल्लाह को मंज़ूर है / ‘शुजाअ’ खावर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

क्या किया जाए यही अल्लाह को मंज़ूर है
दिल्ली आकर भी ये लगता है कि दिल्ली दूर है

वो तजल्ली<ref>प्रकाश</ref> है न मूसा<ref>हजरत मूसा</ref> है , न कोहे-तूर <ref>माउण्ट सायनाई</ref> है
लम्हा-ए-मौजूद <ref>वर्तमान क्षण</ref> इम्कानात<ref>संभावनाओं </ref> से भरपूर है


हर मिसल<ref>लोकोक्ति</ref> को तजरिबों <ref>अनुभव</ref> ने मेरे झुठलाया बहुत
तजरिबे गुमनाम हैं और हर मिसल मशहूर है

 आजकल बस शायरी करता है रोज़-ओ-शब ‘शुजाअ’
शह्र ही ऐसा है, बेचारा बड़ा मजबूर है

 

शब्दार्थ
<references/>